Wednesday, 23 May 2018

PM मोदी ने स्वीकारा कोहली का चैलेंज, तो लगे हाथ तेजस्वी यादव ने दे दी ये चुनौती

पटना : मोदी सरकार में खेल मंत्री फिटनेस को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था और कुछ प्रमुख हस्तियों को टैग करते हुए इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने उनके चैलेंज को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चुनौती दे डाली. पीएम मोदी ने उनकी चुनौती स्वीकार करते हुए जल्द ही वीडियो शेयर करने की बात कही. वहीं, इस अभियान में लालू यादव के बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी कूद पड़े, लेकिन उन्होंने इसे राजनीतिक रंग दे दिया.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम विराट कोहली के चैलेंज को स्वीकार करने के खिलाफ नहीं हैं. मैं आपको चैलेंज देता हूं कि आप युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत के साथ-साथ दलितों और अलपसंख्यंकों के खिलाफ हिंसा ना हो इसका वादा करें. क्या आप मेरे इस चैलेंज को स्वीकार करेंगे नरेंद्र मोदी सर?'


राठौड़ ने 'हम फिट तो इंडिया फिट' हैशटैग से ट्विटर पर यह फिटनेस चैलेंज शुरू किया है. ट्विटर पर अपलोड इस वीडियो में वह अपने दफ्तर में ही व्यायाम करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा से प्रेरणा लेने की बात करते हुए लिखा, ''मैं जब प्रधानमंत्री जी को देखता हूं तो उनसे प्रेरित होता हूं. उनमें एक जबर्दस्त ऊर्जा है दिन रात काम करने की. वह चाहते हैं कि पूरा भारत फिट हो जाए. मैं उनसे प्रेरित होकर चाहता हूं कि आप अपना व्यायाम करते हुए वीडियो बनाए और दूसरों को प्रेरित करें.'

खेल मंत्री ने अपनी मुहिम में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, साइना नेहवाल और विराट कोहली को नॉमिनेट किया था. सोशल मीडिया पर लोग राठौड़ की मुहिम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोग चैलेंज के जवाब में फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment