Tuesday, 28 March 2017

योगी सरकार में आईपीएस के ट्वीट पर 'हड़कंप', कहा- 'यादव' सरनेम को लेकर अफरातफरी

लखनऊ: यूपी में योगी सरकार के आते ही सबसे ज्यादा हरकत में पुलिस विभाग है. लेकिन, लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में तैनात आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार के एक ट्वीट से ‘हड़कंप’ मचा दिया है. ‘बगावती’ तेवर में किए गए इस ट्वीट में लिखा गया है कि ‘यादव’ सरनेम वाले पुलिसकर्मीयों के ट्रांसफर/पोस्टिंग को लेकर अधिकारियों में अफरातफरी मची है. हालांकि विवाद के बाद आईपीएस ने ट्वीट हटा दिया है.Bulk Whatsapp Service provider

उन्होंने कहा है कि पुलिस पर भारी दबाव है. सभी ‘यादव’ सरनेम वाले पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर/पोस्टिंग को लेकर हड़कंप की स्थिति है. उन्हें डर है या तो सस्पेंड किया जाएगा या फिर लाइन हाजिर कर दिया जाएगा. अब देखना यह है कि एक आईपीएस के इस तरह के ट्वीट को लेकर सरकार का क्या रुख होता है. इस बीच आईपीएस ने ट्वीट हटाते हुए एक और ट्वीट में लिखा है कि ‘मेरे ट्वीट का गलत मतलब समझा गया है.’

Source:-Abpnews


No comments:

Post a Comment