Monday, 23 April 2018

टोरंटो: ट्रक से कुचलकर 10 राहगीरों की मौत, ड्राइवर बोला- 'मेरे सिर में गोली मार दो'

मॉन्ट्रियल: मध्य टोरंटो में मंगलवार तड़के एक ट्रक ने कई राहगीरों को कुचल दिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों की संख्या बढ़ने के आसार है. स्थानीय मीडिया के अनुसार इस घटना में कुछ और लोगों की मौत हो सकती है. एसोसिएटेड प्रेस की खबर के अनुसार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. टोरंटो पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, ‘घायलों को लगी चोटों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, 8-10 राहगीरों के कुचले जाने की आशंका है.’

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ड्राइवर खुद के सिर में गोली मारने की बात कह रहा था.

दुर्घटना के बाद डिप्टी पुलिस चीफ पीटर ने बताया कि यह एक जटिल जांच साबित होने जा रही है. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. पीटर ने बताया कि उनकी जांच जारी है. बाद में पुलिस चीफ ने 9 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक स्थानीय मीडिया के अनुसार वैन चालक घटना के बाद वाहन को घटनास्थल से लेकर भागने में सफल रहा था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.


Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

शी जिनपिंग के न्योते पर पीएम मोदी चौथी बार पहुंचेंगे चीन, जानिए किन अहम मुद्दों पर हो सकती है बात

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर विचारों का आदान प्रदान करने तथा दोनों देशों के बीच परस्पर संवाद को बढ़ावा देने के लिए 27 और 28 अप्रैल को साम्यवादी देश के वुहान शहर में एक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 22 अप्रैल को यह घोषणा की. वांग ने यहां के दौरे पर आईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बातचीत के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राष्ट्रपति शी के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी मध्य चीनी शहर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘दोनों नेता उस रणनीतिक प्रकृति पर संवाद करेंगे जो दुनिया में एक सदी में हो रहे बदलाव से संबंधित होगा. साथ ही वे चीन भारत संबंधों के भविष्य के संबंध में दूरगामी व्यापक एवं रणनीतिक मामलों पर भी विचारों का आदान प्रदान करेंगे.’’

वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी की यह चौथी चीन यात्रा होगी. वह 9 और 10 जून को क्विंगदाओ शहर में होने जा रहे एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भी चीन आने वाले हैं. मोदी और शी की शिखर बैठक से पहले दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संवाद की श्रृंखला संपन्न हो चुकी है. इसकी शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीनी विदेश मंत्री वांग की भारत यात्रा से हुई थी. डोकलाम गतिरोध के बाद दोनों देशों के बीच यह पहला उच्च स्तरीय संवाद था.

इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और उनके चीनी समकक्ष यांग जिशी के बीच मुलाकात हुई. इस साल के शुरू में विदेश सचिव विजय गोखले भी बीजिंग गए थे. दोनों देशों के बीच 11 वें संयुक्त आर्थिक समूह की बैठक हो चुकी है. हाल ही में उनके बीच पांचवी रणनीतिक आर्थिक वार्ता भी हुई. दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों के बीच भी बैठक हुई. 22 अप्रैल को सुषमा और वांग के बीच हुई वार्ता में सीमा मामलों तथा सीमा के दूसरी ओर से बह कर आने वाली नदियों पर वर्किंग मैकेनिजम मीटिंग , निरस्त्रीकरण तथा अप्रसार वार्ता पर भी चर्चा हुई.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 20 April 2018

महारानी जिन्‍होंने भारत के अब तक के सभी PM का दौर देखा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्‍ट्रमंडल देशों के शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए पिछले दिनों ब्रिटेन गए थे. इस दौरान उनकी मुलाकात राष्‍ट्रमंडल देशों की प्रमुख और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय(91) से हुई.

एलिजाबेथ द्वितीय 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं. वह इस वक्‍त सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली जीवित शासिका हैं. वह ब्रिटेन की ऐसी महारानी हैं जिन्‍होंने भारत के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल देखा है. राष्‍ट्रमंडल देशों का प्रमुख होने के नाते वह देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू से लेकर मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी तक सबसे मिल चुकी हैं.

अपने चार दिवसीय ब्रिटेन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 अप्रैल को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से उनके बर्किंघम पैलेस में मुलाकात की और परस्पर हितों के मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) से पहले महारानी से मुलाकात की. उसके बाद लंदन में चोगम की बैठक में 53 शासनाध्यक्षों ने भाग लिया. इसके बाद महारानी ने बर्किंघम पैलेस में उनके लिए भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया.

इस बैठक के बाद राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के बीच महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के स्थान पर प्रिंस ऑफ वेल्स को राष्ट्रमंडल प्रमुख बनाने पर सहमति बन गई है. अब प्रिंस चार्ल्स राष्ट्रमंडल के 53 सदस्यीय देशों के प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सदस्य देशों के बीच विंडसर कैसल में हुई गोपनीय बैठक में चर्चा के बाद शुक्रवार को इसका ऐलान किया गया.

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इससे पहले कहा था कि यह उनकी इच्छा है कि प्रिंस चार्ल्स को उनके स्थान पर राष्ट्रमंडल प्रमुख नियुक्त किया जाए. हालांकि, राष्ट्रमंडल प्रमुख का पद गैर-वशांनुगत है. ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने प्रिंस चार्ल्स के प्रति समर्थन जताया. थेरेसा ने कहा कि यह उपयुक्त है कि प्रिंस चार्ल्स राष्ट्रमंडल देशों से मिले समर्थन के चलते महारानी के स्थान पर यह पद संभालें.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Thursday, 19 April 2018

कैश क्रंच ने ली जान, 4 दिन से बैंक के चक्कर काट रही थी बीमार महिला, तोड़ा दम

देश के कई राज्य कैश संकट से जूझ रहे हैं. बैंकों और एटीएम में कैश नहीं है. इस बीच बिहार के रुपौली में इलाज के लिए बैंक से पैसे निकालने गई बीमार महिला की पैसे नहीं मिलने के कारण मौत हो गई.

हिंदी अखबार दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, रूपौली के मैनी संथाल टोला की रहने वाली नूरजहां खातून पिछले चार दिनों से बैंक से पैसे निकालने के लिए चक्कर काट रही थी. गुरुवार को वह बैंक के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी.

कई घंटे तक इंतजार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया. इससे नाराज परिजनों ने हाइवे जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया. नूरजहां की बहू बीबी रौशन ने बताया कि उनकी सास चार दिनों से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन बैंक में कैश नहीं होने के कारण उन्हें लौटा दिया जाता था.

बहू बीबी रौशन ने आगे बताया कि हमें उनके इलाज के लिए पूर्णिया जाना था. इसलिए पैसा निकालने के लिए हम बैंक आए थे. नूरजहां के बेटे लाल मोहम्मद ने गुरुवार को 17,000 रुपए निकालने के लिए कैशियर कृष्ण मुरारी सिन्हा से कहा तो उन्होंने कैश की कमी बताते हुए 5000 रुपये देने की बात कही.

लेकिन लाल मोहम्मद को पूर्णिया जाने और इलाज के लिए 17 हजार रुपये की जरूरत थी. नाराज होकर उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया और बैंक से बाहर निकल गया. इसी दौरान बाहर ऑटो में बैठी नूरजहां की हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


Source:-Aajtak

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Wednesday, 11 April 2018

जस्ट‍िस कुरियन का CJI को लेटर- सुप्रीम कोर्ट का अस्तित्व खतरे में, इतिहास हमें माफ नहीं करेगा

सु‍प्रीम कोर्ट का अस्तित्व खतरे में है और यदि जजों की नियुक्ति के मामले में सरकार की चुप्पी पर कोर्ट कुछ नहीं करता है तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा. जस्टिस कुरियन जोसेफ ने भारत के चीफ जस्ट‍िस (CJI) को लिखे एक नए पत्र में यह बात कही है. इससे देश की न्यायिक व्यवस्था में एक बार फिर विवाद शुरू होने और सरकार तथा सुप्रीम कोर्ट के बीच एक तरह का टकराव शुरू होने की आशंका है.

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, जस्ट‍िस कुरियन जोसेफ ने इस लेटर में लिखा है, 'कोलेजियम द्वारा एक जज और एक वरिष्ठ वकील को तरक्की देकर सर्वोच्च न्यायालय में लाने की सिफारिश को दबा कर बैठे रहने के सरकार के अभूतपूर्व कदम पर यदि कोर्ट ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा.'

सरकार और सुप्रीम कोर्ट में टकराव की राह!

इस लेटर में काफी जोरदार शब्दों में अपील करते हुए जस्ट‍िस कुरियन जोसफे ने कहा है, 'पहली बार इस अदालत के इतिहास में ऐसा हुआ है कि किसी सिफारिश पर तीन महीने बाद तक यह पता नहीं चल पा रहा है कि उसका क्या हुआ.' उन्होंने CJI से कहा कि इस मसले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सात वरिष्ठ जजों की बेंच के द्वारा सुनवाई की जाए.

उनकी यह मांग अगर मान ली जाती है तो सात जजों की पीठ सरकार को कोलेजियम की लंबित सिफारिशों पर तत्काल निर्णय लेने का आदेश दे सकती है. इसके बाद भी सरकार अगर ऐसा नहीं करती तो उसे न्यायिक अवमानना मानी जाएगी.

जस्ट‍िस कुरियन ने इस लेटर की कॉपी सुप्रीम कोर्ट के 22 अन्य जजों को भी भेजी है. गौरतलब है कि इसके पहले गत 12 जनवरी को जस्ट‍िस कुरियन जोसेफ सहित चार जजों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CJI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे.

Source:-Aajtak

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Sunday, 8 April 2018

उत्तर-पश्चिम भारत में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादलों की उमड़-घुमड़ के बीच हल्की बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के जींद, भिवानी, रोहतक, पानीपत, करनाल, गोहाना में गरज और धूल भरी हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला रिकॉर्ड किया गया. इसी के साथ हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. मौसम के पूर्व अनुमान के मुताबिक इस तरह का मौसम 10 अप्रैल की रात तक बना रहेगा.

पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है. यहां निचले पहाड़ी इलाकों में बादलों की चहलकदमी बढ़ गई है. कई जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है. अगले 24 घंटे में कई जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है. खास बात यह है कि इस दौरान ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी बन गई है. जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां पर पीरपंजाल पहाड़ियों में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है और यह सिलसिला अगले 12 से 15 घंटे तक बना रहेगा.

उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक जिस तरह से उत्तर भारत में वायुमंडल की स्थितियां है, उसमें एक बात तो साफ है कि हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश मैदानी इलाकों में दर्ज की जाएगी. हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना बन गई है. हिमाचल और उत्तराखंड में मध्य हिमालय में कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है. उत्तर पश्चिम भारत में इस वजह से गर्मी पर अंकुश रहेगा.

Source:-Aajtak

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Saturday, 7 April 2018

सलमान खान को आज नहीं मिली जमानत तो उनके सामने बचेंगे ये विकल्प

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को बेल मिलेगी या उन्हें जेल में ही वक्त गुजारना पड़ेगा, इस पर कुछ देर बाद फैसला होने की संभावना है. अगर सलमान खान को आज जमानत नहीं मिलती है तो उनके पास क्या विकल्प रहेंगे, इस पर भी सलमान के वकील विचार कर रहे हैं.

हालांकि, सलमान के वकील के उम्मीद है कि आज ही उन्हें राहत मिल जाएगी. सलमान खान के वकील महेश बोरा ने कहा है कि वह आज ही जज साहब से कहेंगे कि फैसला सुना दें.

दरअसल, इस पूरे केस में जजों के ट्रांसफर से सस्पेंस आ गया है. शुक्रवार को जोधपुर सेशंस कोर्ट के जज रवींद्र कुमार जोशी ने बेल पर सुनवाई की थी. जिसके बाद उन्होंने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. देर रात 87 जजों का ट्रांसफर कर दिया गया, जिसमें जोशी का नाम भी शामिल था.

जोशी का ट्रांसफर होने के बाद से ही इस बात को सस्पेंस था कि अब मामले की सुनवाई कौन करेगा. हालांकि, कोर्ट खुलते ही जज रवींद्र कुमार जोशी वहां पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने अपने चैंबर में सलमान खान को दोषी पाते हुए 5 साल की सजा सुनाने वाले जज खत्री से करीब आधा घंटे तक मुलाकात भी की. फिलहाल, जज रवींद्र जोशी ही जमानत पर सुनवाई कर रहे हैं.

Source:-Aajtak

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Thursday, 5 April 2018

38वें स्थापना दिवस पर BJP दिखाएगी ताकत, 2019 लोकसभा चुनाव का करेगी शंखनाद

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार (6 अप्रैल) को पार्टी के 38वें स्थापना दिवस पर अपनी ताकत की झलक दिखाकर करेगी. पार्टी के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी. इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय नौवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटील और अन्य शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

फिलहाल 80 हजार बूथ प्रमुख, 26 शाखा व इकाई पदाधिकारी, पांच हजार ग्राम सरपंच, 97 बड़े और छोटे नगर निकायों के सदस्य, सभी सांसद, विधायक, जिला और उप जिला अध्यक्ष यहां पहुंचने लगे हैं. महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से 50 हजार से ज्यादा बसों व वाहनों से और 28 विशेष रेलगाड़ियों से कार्यकर्ता बीकेसी मैदान पहुंचेंगे. सभी को लाने का काम मुंबई पार्टी अध्यक्ष आशीष शेलार द्वारा किया जाएगा. बीकेसी मैदान में तीन विशाल मंच, सम्मेलन के लिए सात शामियाने और रात में कार्यकर्ताओं के रुकने के लिए दो अन्य शामियानों की विस्तृत व्यवस्था की गई है. इसी तरह के समान जश्न की तैयारी भारत के अलग-अलग राज्यों और सभी जिलों में की गई है.

शाह ने महाराष्ट्र भाजपा की कोर समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख अमित शाह ने गुरुवार (5 अप्रैल)) को मुंबई में पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की कोर समिति की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में शाह ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक आधार का विस्तार किये जाने और हर जिले में पार्टी के हाईटेक कार्यालय स्थापित किये जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की. बांद्रा उपनगर में 5 अप्रैल की रात एक लक्जरी होटल में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख रावसाहिब दानवे, राजस्व मंत्री चन्द्रकांत पाटिल, पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ खडसे आदि नेताओं ने भाग लिया.

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Wednesday, 4 April 2018

सीबीएसई के प्रश्न पत्र बोर्ड स्तर पर या फिर बैंकों में लीक हुए : पुलिस

नई दिल्ली: सीबीएसई की कक्षा दसवीं के गणित और 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र के प्रश्न पत्र लीक की जांच में लगी पुलिस का मानना है कि या तो प्रश्न पत्र बोर्ड अधिकारियों के पास होने के दौरान लीक हुए या फिर उस समय लीक हुए जब वे बैंकों में रखे हुए थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

दिल्ली पुलिस ने सीबीएसई प्रश्नपत्रों के लीक होने को लेकर दो मामले दर्ज किये है. पहला मामला अर्थशास्त्र के प्रश्न पत्र के लीक होने से संबंधित 27 मार्च को दर्ज किया गया था जबकि एक अन्य मामला गणित के प्रश्न पत्र के लीक होने के संबंध में 28 मार्च को दर्ज किया गया था. 

उन्होंने बताया कि पुलिस सीबीएसई अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है. अब तक सीबीएसई के किसी अधिकारी से पूछताछ नहीं की गई है. 

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing