Thursday, 28 June 2018

सरकार के तमाम दावे फेल, स्‍वि‍स बैंक में 50 फीसदी बढ़ा भारतीयों का कालाधन

ज्यूरिख : भारतीयों का स्विस बैंकों में जमा धन चार साल में पहली बार बढ़ कर पिछले साल एक अरब स्विस फैंक (7,000 करोड़ रुपए) के दायरे में पहुंच गया, जो एक साल पहले की तुलना में 50 प्रतितशत की वृद्धि दर्शाता है. स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों में यह बात सामने आई है. इसके अनुसार भारतीयों द्वारा स्विस बैंक खातों में रखा गया धन 2017 में 50% से अधिक बढ़कर 7000 करोड़ रुपए (1.01 अरब फ्रेंक) हो गया. इससे पहले तीन साल यहां के बैंकों में भारतीयों के जमा धन में लगातार गिरावट आई थी. अपनी बैंकिंग गोपनीयता के लिए पहचान बनाने वाले इस देश में भारतीयों के जमाधन में ऐसे समय दिखी बढ़ोतरी हैरान करने वाली है, जबकि भारत सरकार विदेशों में कालाधन रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है.

स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) के सालाना आंकड़ों के अनुसार स्विस बैंक खातों में जमा भारतीय धन 2016 में 45 प्रतिशत घटकर 67.6 करोड़ फ्रेंक (लगभग 4500 करोड़ रुपए) रह गया था. यह राशि 1987 से इस आंकड़े के प्रकाशन की शुरुआत के बाद से सबसे कम थी. एसएनबी के आंकड़ों के अनुसार भारतीयों द्वारा स्विस बैंक खातों में सीधे तौर पर रखा गया धन 2017 में लगभग 6891 करोड़ रुपए (99.9 करोड़ फ्रेंक) हो गया. वहीं प्रतिनिधियों या धन प्रबंधकों के जरिए रखा गया धन इस दौरान 112 करोड़ रुपए (1.62 करोड़ फ्रेंक) रहा.

ताजा आंकड़ों के अनुसार स्विस बैंक खातों में जमा भारतीयों के धन में ग्राहक जमाओं के रूप में 3200 करोड़ रुपए, अन्य बैंको के जरिए 1050 करोड़ रुपए शामिल हैं. इन सभी मदों में भारतीयों के धन में में बढ़ोतरी हुई. स्विस बैंक खातों में रखे भारतीयों के धन में 2011 में इसमें 12%, 2013 में 43%, 2017 में इसमें 50.2% की वृद्धि हुई. इससे पहले 2004 में यह धन 56% बढ़ा था.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 22 June 2018

कश्मीर में 21 टॉप आतंकियों की 'हिट लिस्ट' तैयार, एक-एक को चुन-चुनकर मारेंगे सुरक्षाबल!

नई दिल्‍ली : कश्‍मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तेज हो गया है. शुक्रवार को दक्षिणी कश्‍मीर के नौशेरा गांव में आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट ऑफ जम्‍मू एंड कश्‍मीर (आईएसजेके) के चीफ दाऊद अहम सलाफी और उसके तीन साथी आतंकियों को मार गिराए जाने के बाद सुरक्षाबलों की 'हिट लिस्‍ट' में 21 टॉप टेरेरिस्‍ट हैं. यह मुठभेड़ सालाना अमरनाथ यात्रा शुरू होने से छह दिन पहले हुई.

जानकारी के अनुसार, दाऊद जिसे सलाफी और बुरहान के नाम से भी जाना जाता था वह आईएसआईएस का जम्‍मू-कश्‍मीर प्रमुख था. वह पुलिसकर्मियों पर कई आतंकियों हमलों, हथियार छीनने, पत्‍थरबाजी के मामलों में भी शामिल था. राज्‍य में राज्‍यपाल शासन लगने के बाद यह एनकाउंटर सुरक्षाबलों की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

टाइम्‍स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, सुरक्षाबल सूत्रों के मुताबिक, 21 मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चल रहे हैं, जिनमें 11 हिजबुल मुजाहिद्दी, सात लश्‍कर-ए-तैयबा, दो जैश-ए-मोहम्‍मद और एक अनसर गजवत उल-हिंद (एजीएच) के आतंकी शामिल हैं.

हिट लिस्‍ट में शामिल लश्‍कर के तीन अन्‍य आतंकी पाकिस्‍तान से हैं. उनके नाम अबु मुस्लिम, अबु ज़रगाम और मोहम्‍मद नवीद जद. इन्‍हें A+ श्रेणी में रखा गया है.

हिजबुल के अन्‍य आतंकी मोहम्‍मद अशरफ खन (कोकेरनाग, अनंतनाग), मोहम्‍मद अब्‍बास शेख (कैमूह, कुलगाम), सैफुल्‍लाह मीर (मलंगपुर, पुलवामा), लतीफ अहमद डार (डोगीरपुर, अवंतीपुर), उमर फयाज लोन (त्राल), मनन वनी (कुपवाड़ा निवासी एएमयू रिसर्च स्‍कॉलर) औश्र जुनैद अशरफ सहरई (तहरीक ए हुर्रियत के प्रमुख अशरफ सहरई का बेटा). वहीं लश्‍कर ए तैयबा के अन्‍य आतंकियों में आजाद अहमद मसलिक (मलिकपुर, अनंतनाग), शकूर अहमद डार (तेंगपुरा, कुलगाम), रियाज अहमद डार (पुलवामा) शामिल हैं. जैश ए मोहम्‍मद के दो अन्‍य आतंकियों में जहीद अहमद वनी (करीमाबाद, पुलवामा) और मुदासिर अहमद खान (मीदपुर, अवंतीपुर) शामिल है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Tuesday, 19 June 2018

अरविंद केजरीवाल के बाद शिवसेना ने इस पार्टी को दिया समर्थन, ये है वजह

मुंबई: दिल्ली में उपराज्यपाल के दफ्तर में चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने का समर्थन करने के एक बाद, शिवसेना ने केंद्र के नागरिकता (संशोधन) विधेयक का विरोध कर रही असम गण परिषद (अगप) के साथ मंगलवार(19 जून) को सहानुभूति जताई. शिवसेना ने 2014 में जबर्दस्त बहुमत के साथ भाजपा के सत्ता में आने को ‘ राजनीतिक दुर्घटना ’ करार दिया है और कहा है कि अगले आम चुनाव में ऐसा फिर नहीं होगा.

शिवसेना ने पीएम पर कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल्दी- जल्दी विदेश यात्राओं पर तंज कसते हुए पार्टी ने कहा कि भारत में आंधी आ रही है और प्रधानमंत्री अधिकतर देश से बाहर रहने की वजह से इससे प्रभावित नहीं होते हैं. महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सत्ता में साझेदार शिवसेना ने कहा कि अगप के कुछ प्रतिनिधि कल पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर ‘मातोश्री’ आए थे.

शिवसेना ने कहा कि अगप असम में भाजपा की सहयोगी है
शिवसेना ने पार्टी मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा कि इन लोगों ने यह विचार व्यक्त किया कि शिवसेना राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय पार्टियों के गठबंधन की अगुवाई करे. शिवसेना ने कहा कि अगप असम में भाजपा की सहयोगी है और नागरिकता (संशोधन) विधेयक का कड़ा विरोध कर रही है. शिवसेना ने कहा कि हर क्षेत्र के गर्व के अपने तत्व होते हैं. इसलिए भाषा आधारित राज्य गठन नीति को स्वीकार किया गया.

शिवसेना ने महाराष्ट्र के अगले विधानसभा में जीत का भरोसा जताया है
इसबीच, शिवसेना ने महाराष्ट्र के अगले विधानसभा में जीत का भरोसा जताया है. पार्टी पहले ही भविष्य में होने वाले चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी है. संपादकीय में कहा गया है , ‘‘शिवसेना अपने बल पर महाराष्ट्र में निश्चित रूप से सत्ता में आएगी.

पार्टी केंद्र में पर्याप्त सीटें हासिल करेगी और एक ऐसा कारक बनेगी जो यह फैसला करेगा कि दिल्ली के सिंहासन (प्रधानमंत्री पद) पर कौन आसीन होगा. ’’ इसमें कहा गया है कि पार्टी ने 52 साल पूरे कर लिए हैं और यह सफर संघर्ष से भरा रहा. 

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 18 June 2018

पहले की तरह 20 भाषाओं में होगी CTET की परीक्षा : प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सीबीएसई को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पहले की ही तरह 20 भाषाओं में आयोजित करने का आदेश दिया है.  जावड़ेकर ने यह आदेश तमिल , मलयालम , तेलुगु , कन्नड़ , गुजराती और बांग्ला सहित 17 भाषाओं को सीटीईटी के लिए विकल्पों की सूची से हटाने के सीबीएसई के फैसले की व्यापक आलोचना होने के बाद दिए है.

जावड़ेकर ने ट्वीट किया ‘सीटीईटी परीक्षा पहले की तरह ही सभी भारतीय भाषाओं में ली जाएगी. मैंने सीबीएसई को उसी तरह सभी 20 भाषाओं में यह परीक्षा लेने का आदेश दिया है , जिस तरह पहले यह परीक्षा ली जाती थी.’

उन्होंने लिखा ‘तमिल और 16 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा से हटाने का फैसला अत्यंत निंदनीय और संघवाद की जड़ों पर प्रहार है. सीबीएसई के , तमिल मातृभाषा वाले छात्र को शिक्षकों के बिना गहरा नुकसान ही होगा.’

कनिमोई ने कहा ‘छात्र अपनी मातृभाषा पढ़ने के बजाय हिंदी और संस्कृत पढ़ने के लिए बाध्य हैं. इससे पूरे देश में एक अन्य भाषा संघर्ष शुरू हो जाएगा. यह हिन्दी - हिन्दू हिन्दुस्तान बनाने की भाजपा की एक और कोशिश है.’

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Sunday, 17 June 2018

CM केजरीवाल पर नकवी का तंज, 'काम करने में जीरो और धरना देने में हीरो'

नई दिल्ली: पिछले सात दिनों से उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर पर भूख हड़ताल पर बैठे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तंज कसा है. नकवी ने कहा, 'काम करने में जीरो, धरना में हीरो, करना कुछ नहीं, धरना सब कुछ, यही इनकी मानसिकता है. ये लोग दिल्ली के लोगों का विश्वास खो चुके हैं.'

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ी
दिल्ली के उपराज्यपाल के अनिल बैजल के घर पर सात दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत रविवार रात बिगड़ गई. उनके साथ धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि सत्येंद्र जैन का किटोन (ketone) लेवल बढ़ गया, जिसके चलते उन्हें सांस लेने और पेशाब करने में दिक्कत आ रही थी. इसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत ठीक है. 

उधर, आईएएस अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया कि राजनीतिक फायदे के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. इस बीच, गतिरोध को देखते हुए गैर बीजेपी शासन वाले चार राज्यों के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल देने और संकट के समाधान का अनुरोध किया. अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री जैन को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया.


सीएम केजरीवाल ने अफसरों को सुरक्षा का दिया भरोसा
इससे पहले, केजरीवाल ने स्थिति संभालते हुए अधिकारियों की सुरक्षा का आश्वासन देते हुए उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बताया. आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री निवास की ओर मार्च निकाला लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस ने इसे रोक दिया. केजरीवाल की अगुवाई वाली आप और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच बढ़ते गतिरोध की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उनके ‘बढ़े हुए अहंकार’ के कारण नगर के लोग परेशान हो रहे हैं.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 15 June 2018

दिल्ली की हवा चार साल में सबसे ज्यादा खराब, खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास का क्षेत्र धूल की गहरी चादर में डूबा हुआ है. हालांकि शनिवार को इससे कुछ राहत दिखाई दी. इस धूल के पीछे राजस्थान से आ रही हवाओं को जिम्मेदार माना जा रहा है. इसी कारण दिल्ली में निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर के हालात सुधर रहे हैं, लेकिन अभी भी प्रदूषण यहां पर खतरनाक स्तर पर बना हुआ है.

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अभी भी कही जगह हवा की गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब है. कहा जा रहा है दिल्ली में हवा में प्रदूषण चार साल में सबसे ज्यादा है. पीएम 10 का स्तर कई जगह मानक स्तर से दस गुना ज्यादा हो गया था. शनिवार को ये कम हुआ, लेकिन अब भी ये 519 ug/m3 पर बना हुआ है. वहीं पीएम 2.5 भी घातक स्तर पर बना हुआ है. शनिवार को इसका स्तर 123ug/m3 दर्ज किया गया.

शनिवार सुबह बदली छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता अभी भी गंभीर स्थिति में है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वैज्ञानिक ने कहा, "हल्की गरज, बिजली चमकने की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे."

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसापास रहने की संभावना है. सुबह 8.30 बजे आद्रता का स्तर 43 फीसदी दर्ज हुआ. वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Thursday, 14 June 2018

डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से बोले पीएम मोदी, 'इस अभियान से परेशान हैं दलाल और बिचौलिये'

नई दिल्ली : केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत लाभ प्राप्त करने वाले लोगों को शुक्रवार (15 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की. उन्होंने कहा कि लोगों को डिजिटल क्षेत्र की ओर प्रेरित करने के लिए ही यह कार्यक्रम चलाया गया है. उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण इलाकों और महिलाओं को सशक्त करने पर सरकार ने ध्यान केंद्रीत किया है.

डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से पीएम मोदी की बातचीत के मुख्य अंश...

-अबतक 3 लाख कॉमन सर्विस सेंटर खोले

-बिना लाईन में लगे ऑनलाइन रेलवे टिकट

-करोड़ों लोगों को डिजिटल साक्षरता से जोड़ रहे हैं

-गांव में ऑप्टिकल फाइबर का नेटवर्क फैला रहे हैं

-आम लोगों से मिलती है काम करने की प्रेरणा.

कार्यक्रम से पहले रविशंकर प्रसाद ने किया ट्वीट
पीएम मोदी के कार्यक्रम से एक दिन पहले गुरुवार (14 जून) को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया कि अमीर या गरीब, शहरी या ग्रामीण, युवा या बुढ़े सभी वर्ग के लोगों को डिजिटल प्रौद्योगिकी से फायदा पहुंचा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जून 2018 को ऐसे लोगों से डिजिटल माध्यम से चर्चा करेंगे, जिनके जीवन में डिजिटल इंडिया के कारण बदलाव आया है.

उज्जवला योजना के लाभार्थियों से की थी बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशभर के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियो से बातचीत की थी. मोदी ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की थी. उन्होंने इस योजना के बारे में कहा था कि इससे संभावनाओं के नये रास्ते खुले हैं और लोगों को नौकरियां भी मिल रही हैं.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Wednesday, 13 June 2018

अमेरिका में इस भारतीय महिला ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी ऑटो कंपनी में होंगी CFO

नई दिल्‍ली: वैश्विक कॉरपोरेट जगत में एक और भारतीय महिला इतिहास रचने के करीब है. दिव्‍या सूर्यदेवड़ा दुनिया की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी का CFO (मुख्‍य वित्‍तीय अधिकारी) पद संभालेंगी. जनरल मोटर्स (GM) ने भारतीय कॉरपोरेट दिव्‍या सूर्यदेवड़ा को यह जिम्‍मेदारी सौंपी है. दिव्‍या फिलवक्‍त कंपनी के कॉरपोरेट फाइनेंस विभाग की उपाध्‍यक्ष हैं. वह 1 सितंबर 2018 को यह पदभार ग्रहण करेंगी. जनरल मोटर्स अमेरिका की नंबर 1 ऑटो निर्माता कंपनी है. 39 वर्षीय दिव्‍या ने जीएम के कई बड़े व महत्‍वपूर्ण सौदों में अहम भूमिका निभाई है. इससे कंपनी के पुनर्गठन की प्रक्रिया को काफी मजबूती मिली थी. इसमें कंपनी की यूरोपीय इकाई ओपल का मामला हो चाहे क्रूज के अधिग्रहण का. दोनों ही सौदे कंपनी के लिए महत्‍वपूर्ण थे. उनकी भूमिका में ही जापान के सॉफ्ट बैंक ने कंपनी में 2.25 अरब डॉलर का निवेश किया.

13 साल से हैं कंपनी के साथ
डेट्रॉयट स्थित कंपनी में दिव्‍या 13 साल से काम कर रही हैं. उन्‍होंने कंपनी की रेटिंग सुधारने में बड़ा रोल अदा किया है. इससे कंपनी की क्रेडिट सुविधा बढ़कर 14.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई. जुलाई 2017 में उन्‍हें कंपनी के कॉरपोरेट फाइनेंस विभाग का उपाध्‍यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही उन्‍हें निवेशकों के प्रोत्‍साहन की जिम्‍मेदारी भी सौंपी गई थी. 2016 में उन्‍हें ऑटोमोटिव क्षेत्र की 'राइजिंग स्‍टार' का खिताब दिया गया था. भारत में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिव्‍या अमेरिका चली गई थीं. उस समय वह 22 साल की थीं. उन्‍होंने वहां जाकर हार्वर्ड में पढ़ाई की. पहली नौकरी यूबीएस में मिली थी. उसके एक साल बाद वह जीएम में आ गईं.

न्‍यूयॉर्क में रहता है परिवार
इकोनॉमिक टाइम्‍स की खबर के मुताबिक दिव्‍या का परिवार (पति व बच्‍ची) न्‍यूयॉर्क में रहता है. जब परिवार से मिलना होता है तो वह डेट्रॉयट से न्‍यूयॉर्क आती हैं. दिव्‍या को नई जिम्‍मेदारी चक स्‍टीवेंस के रिटायरमेंट के साथ मिलेगी. स्‍टीवेंस जीएम के साथ पिछले 40 साल से काम कर रहे हैं. वह जनवरी 2014 में सीएफओ बने थे.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Tuesday, 12 June 2018

Rahul Gandhi to host Iftar party; Pranab Mukherjee likely to attend, Arvind Kejriwal not invited

NEW DELHI: Congress president Rahul Gandhi will on Wednesday hold the Iftar party, after a gap of two years. It will be the Gandhi scion's first Iftar event after taking over the reins of the party. Iftar marks the customary breaking of the daylong fast during the holy month of Ramzan.

 Then Congress president Sonia Gandhi had hosted the last Iftar party in 2015. This year’s event will be keenly watched for the guest list.

“Iftar will be held at Taj Palace Hotel in Delhi,'' a release from the Congress said.

It comes at a time of a renewed push for Opposition unity. However, many leaders of the non-BJP parties are uncomfortable over the Congress leading the charge against the Narendra Modi-led NDA regime in 2019.

Sources had told Zee News that former Vice President Hamid Ansari has also not been invited for Rahul Gandhi’s Iftar party, which will be organised at Taj Palace hotel in the national capital.

Notably, the report of Pranab Mukherjee not being invited for the party came days after the former President attended an event of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) in Nagpur.

The acceptance of RSS invitation by the former President had invited sharp criticism from several corners, including senior leaders of the Congress party. 

However, the party later clarified that Pranab was invited.

Congress communications in-charge Randeep Surjewala said Mukherjee was invited by the Congress chief for the event and he has readily accepted the invite.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 11 June 2018

किम जोंग-उन ने डोनाल्‍ड ट्रंप से मिलकर वह हासिल किया, जो उनके 'बाप-दादा' को नहीं मिला

उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने सिंगापुर में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात की है. द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौर में कोरियाई प्रायद्धीप में हुए संघर्ष के बाद अस्तित्‍व में आए उत्‍तर कोरिया के किसी शासक की अमेरिकी राष्‍ट्रपति से यह पहली मुलाकात है. इससे पहले किसी मौजूदा अमेरिकी राष्‍ट्रपति की भी मुलाकात उत्‍तर कोरियाई शासक से नहीं हुई थी. यह मुलाकात इसलिए भी बेहद अहम है क्‍योंकि कम्‍युनिस्‍ट देश उत्‍तर कोरिया की पूंजीवादी एवं लोकतांत्रिक देश अमेरिका से मुलाकात हो रही है.

शीत युद्ध का दौर
इसी विचारधारात्‍मक अंतर के कारण अमेरिका और सोवियत संघ के बीच बंटे दो ध्रुवीय विश्‍व के बीच तकरीबन 50 सालों तक शीत युद्ध हुआ और 1991 में सोवियत संघ के विघटन के साथ ही इसका खात्‍मा हुआ. लेकिन उस दौर की चपेट में आए दो कम्‍युनिस्‍ट देश उत्‍तर कोरिया और क्‍यूबा इससे अभी तक अछूते ही रहे थे. ये अभी भी उसी युग की मानसिकता में जी रहे थे और पूंजीवादी अमेरिका को दुश्‍मन नंबर-1 मान रहे थे.

हालांकि कुछ समय पहले बराक ओबामा के दौर में क्‍यूबा कुछ हद तक इस मानसिकता से उस वक्‍त उबरा जब 60 बरस बाद वहां अमेरिका ने वाणिज्‍य दूतावास खोला. हालांकि अभी भी क्‍यूबा दुनिया की मुख्‍यधारा में शामिल नहीं हो सका है और अमेरिका से रिश्‍ते कमोबेश सर्द ही हैं.

किम जोंग-इल (1941-2011)
इस पृष्‍ठभूमि में उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात बेहद अहम है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि भले ही उत्‍तर कोरियाई शासकों की तीसरी पीढ़ी सत्‍ता पर काबिज है लेकिन इससे पहले किम जोंग उन के पिता किम जोंग-इल (1941-2011) और दादा किम इल-सुंग (1912-94) की मौजूदा अमेरिकी राष्‍ट्र प्रमुखों से मुलाकात नहीं हुई. हालांकि ऐसा नहीं हुआ कि प्रयास नहीं हुए. किम जोंग-इल के दौर में उत्‍तर कोरिया ने कई अहम मिसाइल परीक्षण किए और परमाणु परीक्षण की कोशिशें कीं. नतीजतन उस पर संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कई प्रतिबंध लगाए. अमेरिका ने ही इस अभियान का नेतृत्‍व किया. इन आर्थिक प्रतिबंधों का उत्‍तर कोरिया के जनजीवन पर गहरा असर पड़ा. इस चुनौती से निपटने के लिए किम जोंग-इल ने रूस और चीन जैसे अपने दोस्‍तों से मदद तो ली लेकिन अमेरिका से कुछ हासिल नहीं कर सके.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

गजब: IIT ग्रेजुएट ने पेड़ पर बना डाला चार मंजिला मकान, नहीं काटी एक भी टहनी

उदयपुर: उदयपुर के चित्रकूटनगर में एक सिविल इंजीनियर ने पेड़ काटे बिना उसके ऊपर 4 मंजिला घर बना दिया है. दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक इसे बनाने में पेड़ की एक भी टहनी नहीं काटी गई है. किचन हो या बाथरूम, डालियां इन कमरों के अंदर से भी गुजर रही हैं. टहनियों पर ही डाइनिंग टेबल और टीवी आदि के लिए स्टैंड बनाए गए हैं. घर के मालिक आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट केपी सिंह ने अखबार को बताया कि यह 87 साल पुराना आम का पेड़ है. उन्होंने साल 2000 में अपना यह ट्री हाउस बनाया था. उन्होंने डालियों के हिसाब से घर को आकार दिया है ना कि घर के हिसाब से पेड़ को काटा. घर को देखने बाहर से भी लोग आते हैं. अखबार के मुताबिक ऊपर तक जाने वाली सीढ़ियां फोल्डिंग सिस्टम की हैं जिन्हें बटन दबाकर बंद किया जाता है. 

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 8 June 2018

रेप के आरोपी कुलदीप सेंगर से जेल में मिलने पहुंचे साक्षी महाराज, 20 मिनट तक हुई बातचीत

नई दिल्ली/सीतापुर: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज रेप के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने सीतापुर जिला जेल पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच करीब बीस मिनट तक मुलाकात हुई. शुक्रवार (08 जून) को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दोनों के बीच ये मुलाकात हुई. बताया जा रहा है कि मुलाकात के लिए सांसद साक्षी महाराज ने जिलाधिकारी और एसपी को पहले ही सूचना दे दी थी. इस दौरान मोहान से बीजेपी विधायक विजेंद्र सहित अन्य समर्थक भी मौजूद थे. आपको बता दें कि गुरुवार (07 जून) के दिन सीएम योगी भी सीतापुर दौरे पर थे.

लिखित में दी थी जानकारी
जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि सांसद साक्षी महाराज का विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मुलाकात का लिखित कार्यक्रम आया था. दोनों के बीच करीब बीस मिनट तक बातचीत हुई.

8 मई को सीतापुर जेल में किया था शिफ्ट
उन्नाव गैंगरेप का आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और सह अभियुक्त शशि सिंह को उन्नाव जेल से 8 मई को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया था. आपको बता दें कि उन्नाव में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद सीबीआई ने अपनी जांच में विधायक सेंगर, भाई अतुल सिंह, सहयोगी शशि सिंह समेत अन्य आरोपियों से लम्बी पूछताछ की थी.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Thursday, 7 June 2018

दिवालिया होगा वीडियोकॉन ग्रुप! शुरू होगी कंपनी के नए मालिक की तलाश

नई दिल्ली: देश में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स बनाने वाली कंपनी वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के खिलाफ दिवालिया कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नेतृत्व में कंपनी को कर्ज देने वाले बैंकों ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में याचिका दाखिल कर कंपनी को दिवालिया घोषित करने की मांग की है. एनसीएलटी ने बैंकों की याचिका को स्वीकार भी कर लिया. वीडियोकॉन अब बैंकरप्सी कोड के तहत नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के दायरे में आ गई है. अगले 180 दिनों में बोली के जरिए कंपनी के लिए नए मालिक की तलाश शुरू हो सकती है.

दिवालिया याचिका हुई स्वीकार
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई पीठ ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के खिलाफ दिवालिया याचिका स्वीकार कर ली. वेणुगोपाल धूत की फ्लैगशिप कंपनी वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज पर बैंकों का करीब 20,000 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है और वह चुकाने में अनियमित रही है. वीडियोकॉन टेलीकॉम के खिलाफ बैंकरप्सी कोर्ट में दायर अर्जी पर सुनवाई हो सकती है. हालांकि, कंपनी का अब मामूली कारोबार है, लेकिन अब भी कंपनी पर 2000 करोड़ से लेकर 3000 करोड़ तक का लोन बकाया है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Tuesday, 5 June 2018

वकार यूनुस ने रमजान में काटा वसीम अकरम के जन्मदिन का केक, मांगनी पड़ी माफी

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस को वसीम अकरम के जन्मदिन का केक काटने के बाद सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी है. बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने 3 जून अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. पाकिस्तानी टीम इस दौरान इंग्लैंड के साथ अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रही थी. ऐसे में वकार यूनुस ने टेस्ट मैच के बीच कमेंट्री करते हुए वसीम अकरम के जन्मदिन का केक काटा. वकार ने रमजान के महीने में केक काटा, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना की गई. इसके बाद वकार यूनुस ने सोशल मीडिया पर सभी से माफी मांगी है.

दरअसल, हेडिंग्ले में पाकिस्तान और इग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वकार यूनुस, रमीज राजा और वसीम अकरम कमेंट्री कर रहे थे. रविवार को (3 जून) को वसीम अकरम का जन्मदिन भी था. ऐसे में वकार यूनुस ने वसीम अकरम का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बारे में सोचा और कमेंट्री बॉक्स में ही रमीज राजा के साथ मिलकर वसीम अकरम का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया.

इन तीनों का केट काटते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस फोटो में वसीम अकरम पूर्व साथी खिलाड़ी रमीज राजा और वसीम अकरम के साथ स्टेडियम के प्रेस बॉक्स में नजर आ रहे थे. इस फोटो के वायरल होने के बाद वकार यूनुस और वसीम अकरम दोनों को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी. लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना बताया और दोनों को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया.

सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद वकार यूनुस ने माफी मांगते हुए लिखा- हम लोगों को रमजान और रोजा रखने वाले लोगों की इज्जत करनी चाहिए. इस हरकत के लिए माफी.

बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 55 रनों से मात दी. इस हार के साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. 'स्विंग के किंग' और 'स्विंग के सुल्तान' के नामों से मशहूर वसीम अकरम का जन्म 3 जून 1966 को लाहौर, पाकिस्तान में हुआ. 19 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में वसीम अकरम ने 104 टेस्ट और 356 वनडे में कुल मिलाकर 916 अंतरराष्ट्रीय विकेट (टेस्ट में 414 और वन-डे में 502) हासिल किए हैं.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 4 June 2018

देश के पीएम नरेंद्र मोदी हैं, लेकिन बिहार के नेता तो नीतीश कुमार हैं : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि कोई भी विवाद नहीं है. जब दिल मिल गए तो सीट कौन सी बड़ी चीज है.

सुशील मोदी ने कहा, 'चुनाव में कौन कितना लड़ेगा, नहीं लड़ेगा इन सभी बातों का ऐलान उस दिन हो जाएगा जिस दिन सभी घटक दलों के नेता बैठेंगे.' सीएम नीतीश कुमार के चेहरे वाली बात पर बीजेपी नेता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, लेकिन बिहार के नेता नीतीश कुमार हैं. इसलिए बिहार में पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नाम पर वोट मिलेंगे. उन्होंने पूछा कि इसमें विरोधाभासी कहां है?

इस सबके बीच गठबंधन में समन्वय की कोशिशें भी तेज हो गई हैं. सात जून को पटना में भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें बीजेपी, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के कई नेता शामिल होंगे.

भोज में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव शामिल होंगे. भोज के दौरान एनडीए के घटक दलों में बेहतर समन्वय पर बात होगी.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 1 June 2018

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जापानी महिला के साथ रेप, पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

शिमला: हिमाचल प्रदेश  के कुल्लू में जापान की एक महिला के साथ कथित रेप का मामला सामने आया है. आरोप एक टैक्सी ड्राइवर पर लगा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित महिला की ओर से दिये गये सबूत के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.


 कुल्लू जिले की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया, 'मामला दर्ज कर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया है.' उन्होंने आगे बताया कि पीड़िता के मुताबिक आरोपी एक टैक्सी ड्राइवर है. फिलहाल आगे की जांच जारी है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है.

Source:-NDTV

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing