उदयपुर: उदयपुर के चित्रकूटनगर में एक सिविल इंजीनियर ने पेड़ काटे बिना उसके ऊपर 4 मंजिला घर बना दिया है. दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक इसे बनाने में पेड़ की एक भी टहनी नहीं काटी गई है. किचन हो या बाथरूम, डालियां इन कमरों के अंदर से भी गुजर रही हैं. टहनियों पर ही डाइनिंग टेबल और टीवी आदि के लिए स्टैंड बनाए गए हैं. घर के मालिक आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट केपी सिंह ने अखबार को बताया कि यह 87 साल पुराना आम का पेड़ है. उन्होंने साल 2000 में अपना यह ट्री हाउस बनाया था. उन्होंने डालियों के हिसाब से घर को आकार दिया है ना कि घर के हिसाब से पेड़ को काटा. घर को देखने बाहर से भी लोग आते हैं. अखबार के मुताबिक ऊपर तक जाने वाली सीढ़ियां फोल्डिंग सिस्टम की हैं जिन्हें बटन दबाकर बंद किया जाता है.
Source:-ZEENEWS
View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing
Source:-ZEENEWS
View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing
No comments:
Post a Comment